पलामू में घर के दरवाजे पर बैठे लोगों को पिकअप ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, दो घायल

झारखंड के पलामू जिले के पाण्डु प्रखंड अंतर्गत खुरा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। घर के दरवाजे पर बैठकर बातचीत कर रहे चार लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, गोबिंद राम के घर के दरवाजे पर कुछ लोग लकड़ी के पास बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लाला बैठा, पिता चंद्रदेव राम, पिकअप वाहन लेकर वहां से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार पिकअप सीधे दरवाजे पर बैठे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

हादसे में रामबचन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुमित्री देवी को तत्काल विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का इलाज जारी है।

 

एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर मिलते ही पूरे खुरा गांव में मातम छा गया। जिस घर के दरवाजे पर कुछ देर पहले तक हंसी-मजाक और बातचीत का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार और अपनों को खोने का गम पसरा हुआ है। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

 

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के खतरों को उजागर कर दिया है।

 

**संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू।**

Related Posts

छठ महापर्व के बीच बेगूसराय में ताबड़तोड़ गोलीबारी, खेत में भाई-बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में छठ महापर्व के बीच अपराधियों ने गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत…

सहरसा में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

सहरसा। बनगांव थाना क्षेत्र के रहुआ नहर के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल 37 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान रविवार देर शाम मौत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *