जहानाबाद में एसपी के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान, चौक-चौराहों और सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग


जहानाबाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण के उद्देश्य से रविवार को पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, थाना क्षेत्रों और सीमा इलाकों में सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली और जरूरी कागजातों की जांच की।

शहर के हर्बल मोड़, अंबेडकर चौक, नगर थाना क्षेत्र के साथ-साथ घोसी और काको थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। वाहनों की डिक्की की जांच करने के साथ चालकों का पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस भी देखा गया। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और वाहन के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई। इसके अलावा शहर में चलने वाले ऑटो और सवारी वाहनों की भी जांच की गई। चालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने और क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने का निर्देश दिया गया।

एसपी कोटा किरण कुमार खुद सड़क पर उतरकर वाहन जांच अभियान का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही वाहन चालकों और आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

पुलिस के अनुसार, जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।

Related Posts

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तख्त पटना साहिब में टेका माथा, गुरु घर में की सेवा

गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

गोपालगंज में ADG का बड़ा बयान, बोले- पुलिस किसी नागरिक को अनावश्यक रूप से हाजत में नहीं रख सकती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *