शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने 3 हजार शिक्षाविदों को किया सम्मानित, निजी विद्यालयों की समस्याएं जल्द हल करने का दिया आश्वासन

पटना के ऐतिहासिक रवीन्द्र भवन में रविवार को शिक्षा, सम्मान और संकल्प का भव्य संगम देखने को मिला। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन यानी PSACWA के 14वें शिक्षक सम्मान समारोह में बिहार के सभी 38 जिलों से पहुंचे करीब 3 हजार निजी विद्यालय निदेशकों और प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद ने की।

समारोह का शुभारंभ शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बीजेपी के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया, पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों के योगदान और शिक्षाविदों के समर्पण की सराहना की गई। पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया।

Sponsored Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में निजी विद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 25 हजार निजी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। मंत्री ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद के प्रयासों की भी सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि निजी विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक कर संबंधित मुद्दों को अतिशीघ्र हल किया जाएगा।

वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया ने कहा कि समाज को प्रगति और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाने में निजी विद्यालयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए सैयद शमायल अहमद ने शिक्षा मंत्री के सामने निजी विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिस पर मंत्री ने शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर जल्द समाधान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यालय सचिव फौजिया खान ने किया। उत्साह और तालियों की गूंज के बीच समारोह संपन्न हुआ।

Related Posts

एनएच-19 पर पुलिस बनकर अवैध वसूली का खेल, 5 गिरफ्तार; हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद

एनएच-19 पर पुलिस बनकर अवैध वसूली का खेल, 5 गिरफ्तार; हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद

समस्तीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *