लखीसराय में युवक की हत्या कर घर के अंदर दफनाया शव, खुदाई में बरामद हुआ शव


लखीसराय से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर ही दफना दिया गया। पुलिस को मिली सूचना के बाद संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां मिट्टी के नीचे से युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की बात कही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।


मामला लखीसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय साधु यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साधु यादव मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। उसके लापता होने के बाद परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।

Sponsored Advertisement

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घर के एक हिस्से में मिट्टी से दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध स्थान की जांच शुरू की। मिट्टी से दुर्गंध महसूस होने के बाद पुलिस ने वहां खुदाई कराई। खुदाई के दौरान मिट्टी के नीचे से साधु यादव का शव बरामद किया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के बड़े सहोदर भाई माधव कुमार यादव का नाम सामने आया है। आरोप है कि माधव कुमार यादव ने साधु यादव की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफना दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हत्या करीब चार दिन पहले किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या किस वजह से की गई और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है।

जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को कुछ सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थल की जांच की गई। संदिग्ध स्थान पर मिट्टी से दुर्गंध महसूस होने के बाद खुदाई कराई गई, जिसमें युवक का शव बरामद हुआ।

एसडीपीओ शिवम कुमार के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों पर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Related Posts

सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

दीपावली पर 35 मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल

दीपावली पर 35 मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *