पटना में पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर फायरिंग, तेजस्वी और प्रशांत किशोर ने सरकार को घेरा

पटना में पूर्व वार्ड पार्षद और जनसुराज से जुड़े नेता अनिल यादव पर फायरिंग के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर अस्पताल पहुंचे और कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए। वहीं, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना बुधवार शाम बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चुकारम इलाके की है। पुलिस के मुताबिक तीन हथियारबंद बदमाश बाइक से पहुंचे और अपार्टमेंट के बेसमेंट में बैठे अनिल यादव पर फायरिंग कर फरार हो गए। इस गोलीबारी में उन्हें चार से पांच गोलियां लगने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई गई है।

Sponsored Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर अस्पताल पहुंचे और अनिल यादव का हाल जाना। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर राजधानी पटना में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं तो बिहार के बाकी हिस्सों में सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि अपराध के मामलों में जाति के आधार पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी कानून-व्यवस्था को लेकर निशाना साधा।

वहीं, प्रशांत किशोर ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग ‘जंगलराज’ के नाम पर सत्ता में आए हैं, उन्हें पटना में हुई इस घटना पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था पर बालू और शराब माफिया के प्रभाव का आरोप लगाया। साथ ही फुल टाइम डीजीपी की नियुक्ति को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए।

इधर, पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। सामने आए CCTV फुटेज में बाइक सवार तीन लोगों को अपार्टमेंट परिसर में आते और दो लोगों को हथियार लेकर अंदर जाते देखा जा रहा है। पुलिस अब फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *