नाथनगर स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत; ढाई घंटे बाद पहुंची GRP

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 8:16 बजे का बताया जा रहा है। महिला रेलवे फाटक पार कर रही थी, इसी दौरान डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आ गई।

 

Sponsored Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद महिला पटरी से काफी दूर रेलवे फाटक के पास जाकर गिरी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल तथा रेल पुलिस को दी गई।

 

हादसे के बाद भागलपुर GRP की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद महिला का शव काफी देर तक रेलवे फाटक के पास जमीन पर पड़ा रहा। बारिश के कारण शव भीगता रहा। बताया जा रहा है कि घटना के करीब ढाई घंटे बाद रेल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित आगे की कार्रवाई शुरू की।

 

वहीं, नाथनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात RPF की ओर से घटना के तुरंत बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इसकी जानकारी भागलपुर RPF को दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद GRP के घटनास्थल पर देर से पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।

 

लोगों का कहना था कि भागलपुर से नाथनगर की दूरी महज 15 से 20 मिनट के आसपास है, ऐसे में रेल थाना पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब ढाई घंटे का समय लगना गंभीर सवाल खड़े करता है।

 

महिला की पहचान उसके पास मिले थैले में रखे आधार कार्ड के आधार पर बदमिया देवी, पति मीना यादव, ग्राम नवादा, पोस्ट इशीपुर, थाना इशीपुर, जिला भागलपुर के रूप में बताई जा रही है। पुलिस शव की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

Related Posts

दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *