सोन नदी में डुबिया मशीन से अवैध बालू खनन, 13 गिरफ्तार; बालू लदी मशीन जब्त

भोजपुर। सोन नदी में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस एवं खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कोईलवर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सोन नदी में बड़े नाव पर लगी डुबिया मशीन के जरिए बालू का अवैध खनन करते 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से बालू लदी डुबिया मशीन भी जब्त की गई है।

 

Sponsored Advertisement

बताया गया कि भोजपुर एसपी के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी और एसडीपीओ-2 सदर, भोजपुर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कोईलवर थाना क्षेत्र में सोन नदी के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी की। इसी दौरान एक बड़े नाव पर ड्रेजर मशीन लगी मिली, जिसके जरिए नदी से बालू निकालने का काम किया जा रहा था। आम बोलचाल की भाषा में इस मशीन को डुबिया मशीन कहा जाता है।

 

पुलिस के अनुसार, पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनजीटी के निर्देश के तहत 15 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उत्खनन पर रोक रहती है। इसके बावजूद सोन नदी में अवैध तरीके से बालू खनन और परिवहन किए जाने की सूचना पुलिस और खनन विभाग को मिली थी। सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई।

 

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर पछियारी टोला निवासी गब्बर सिंह, कुश राय, लालमोहन कुमार, अशोक राय, प्रमोद राय, नंदकिशोर राय, राजेश्वर पासवान, जवाही सिंह, अजय राय, महेश यादव और विनोद राय शामिल हैं।

 

इसके अलावा सबलपुर हस्ती टोला निवासी अखिलेश कुमार राय तथा बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के लम्मर चकथा निवासी राजकुमार राय को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ कोईलवर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Posts

भागलपुर में किराना दुकानों से गांजा बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार; करीब 2 किलो गांजा बरामद

भागलपुर। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में किराना दुकानों की आड़ में गांजा बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

सहरसा में 10 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, दो शराबी भी पकड़े गए

सहरसा। जिले में शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में विभाग की पुलिस टीम ने बिहरा थाना क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *