जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय नाला के प्रांगण में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुई।
गोष्ठी में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान सितंबर माह के लिए शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित विभिन्न एजेंडों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बीईओ मिलन कुमार घोष ने कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में एसएमसी के पुनर्गठन, ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर इंट्री, शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति तथा ई-कल्याण पोर्टल पर छात्रवृत्ति की स्थिति की समीक्षा की गई। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और स्वच्छ विद्यालय एवं हरित रेटिंग की भी जानकारी ली गई।
इसके अलावा निपुण भारत मिशन, मध्याह्न भोजन योजना, आईएफए गोली, पोषण वाटिका, पंक्तिबद्ध भोजन, हाथ धुलाई, बाल संसद, बैगलेस डे, आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास से जुड़े कार्यों की समीक्षा हुई। यू-डाइस प्लस पर शिक्षक, विद्यालय और छात्र प्रोफाइल की स्थिति पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में एसएसए ग्रांट, एमडीएम निधि, अपार आईडी निर्माण, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, एसएमसी बैठक, प्रोजेक्ट रेल, स्प्लिट सिलेबस, गुड हैंडराइटिंग, केजीबीवी, बाल विवाह एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। नशामुक्त विद्यालय, बैंक पासबुक एवं आधार निर्माण, शिक्षक आई-कार्ड, छात्र यूनिफॉर्म, स्वच्छता और पठन-पाठन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
साथ ही एसए-1 परीक्षा तथा 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित जेएनवी प्रवेश परीक्षा की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था के साथ ‘मैं भी निपुण, मेरा विद्यालय भी निपुण’ एफएलएन लक्ष्य, ऑनलाइन जूम मीटिंग और अभिभावक-प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम की समीक्षा की गई।







