वैशाली के हाजीपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी छोटू गोली लगने से घायल

वैशाली जिले के हाजीपुर में रविवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सदर थाना क्षेत्र के मरमला चौर में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान कुख्यात अपराधी राज नंदन उर्फ छोटू के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, वैशाली जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम गुप्त सूचना के आधार पर छोटू की तलाश में छापेमारी करने पहुंची थी। सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मरमला चौर की घेराबंदी की थी। इसी दौरान खुद को पुलिस से घिरा देखकर अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिसमें वह घायल हो गया।

 

**17 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज**

 

घायल अपराधी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला निवासी चंदेश्वर राम के पुत्र राज नंदन उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छोटू पर वैशाली और समस्तीपुर जिले में लूट, आर्म्स एक्ट समेत करीब 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

**अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी**

 

पुलिस के अनुसार, छोटू समस्तीपुर जिले के चर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का मुख्य आरोपी है। वर्ष 2025 में न्यायालय में पेशी के दौरान वह समस्तीपुर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से ही वैशाली पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी।

 

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी शुभांक मिश्रा और सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

भागलपुर के भवानीपुर घाट पर मां गंगा को अर्पित किया गया 500 लीटर दूध, मिट्ठू यादव ने 12 नवंबर को 24 घंटे रामधुन कराने का किया ऐलान

भागलपुर जिले के अठनिया दियारा स्थित भवानीपुर घाट पर सोमवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। स्थानीय निवासी मिट्ठू यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों के…

सहरसा में पहली बार ओपन कोसी कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; मेजबान जिला रहा प्रथम

सहरसा जिले के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब सहरसा में पहली बार प्रथम ओपन कोसी कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *