कास्ता में भाजपा पूर्वांचल नाला मंडल की बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

जामताड़ा। जिले के कास्ता में रविवार को भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल नाला मंडल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशन मुर्मू ने की। इस दौरान मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री अम्बिका हांसदा और मंडल प्रवासी राम सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने, बूथ कमेटियों की स्थिति की समीक्षा करने तथा नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत और सक्रिय बनाना जरूरी है।

 

मंडल प्रभारी अम्बिका हांसदा ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ संगठन के लिए समर्पित भाव से काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

 

वहीं, मंडल प्रवासी राम सिंह यादव ने आगामी सदस्यता अभियान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम सहित अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

 

बैठक के दौरान मंडल की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बूथ कमेटियों के गठन और उनकी सक्रियता की समीक्षा के साथ-साथ नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

 

बैठक में मंडल महामंत्री कार्तिक रुईदास, मंडल उपाध्यक्ष सुरेश लोहार, दीपक कर्मकार, रासबिहारी मंडल, मंडल मंत्री गौतम मंडल, जगतपति पाल, शक्ति दास, पालन दास, श्रीकांत मांजी, शिवधन हेम्ब्रम, अजीत मरांडी, दीपक खां सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *