गोविंदपुर में रफ्तार का कहर: ऑटो पलटने से महिला की मौत, NHAI की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

धनबाद। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर कालारडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य तथा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार बरवाअड्डा की ओर जा रहा ऑटो जेएच 10 डीजे 8454 कालारडीह मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो के नीचे दबने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी में मृतका के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर निवासी होने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने NHAI की व्यवस्था पर नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि कालारडीह मोड़ के पास एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है, लेकिन वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां सुरक्षित कट या गोलंबर की व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनती है। लोगों ने प्रशासन और NHAI से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और हादसों पर रोक लगाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

Related Posts

धनबाद में टांके खुलवाने पहुंची 29 वर्षीय महिला की मौत, प्रगति नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 29 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान लोयाबाद…

भागलपुर में थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत; 6 यात्री घायल, हाईवा चालक फरार

  भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार की सुबह रफ्तार और कथित लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रसलपुर थाना के ठीक सामने ई-रिक्शा और एनटीपीसी की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *