सहरसा में 57 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक भी पकड़ा गया

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सहरसा सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 57 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र सहरसा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के गम्हरिया हनुमान मंदिर के पास छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवा यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता अर्जुन यादव, निवासी डुमरेल वार्ड नंबर-21, थाना सदर, जिला सहरसा के रूप में हुई है। उसके साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से पारदर्शी प्लास्टिक के थैले में रखा कुल 57 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद नशीले पदार्थ को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में सदर थाना कांड संख्या 969/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत दर्ज की गई है।

 

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में सदर थाना पुलिस के पदाधिकारी, तकनीकी टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसके पीछे नशे के कारोबार से जुड़े कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

Related Posts

बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम, NCAER को जेडीयू का लीगल नोटिस देने का ऐलान

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट में शराबबंदी को 10 साल बाद भी प्रभावी…

मिहिजाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार; भेजे गए जेल

जामताड़ा मिहिजाम थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को विदेशी शराब की खेप के साथ बिहार के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *