सिवान में फाइनेंसकर्मी की दिनदहाड़े हत्या, सैलून से निकलते ही बाइक सवार अपराधियों ने बरसाईं गोलियां

सिवान: बिहार के सिवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वारदात जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार में हुई, जहां नीतीश सैलून से दाढ़ी बनवाकर बाहर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी से बचने के लिए नीतीश दौड़ते हुए पास के एक होटल में घुस गए। बताया जा रहा है कि हमलावर उनका पीछा करते हुए होटल के अंदर तक पहुंचे और वहां भी फायरिंग जारी रखी। इस हमले में नीतीश को कई गोलियां लगीं। जानकारी के अनुसार, उन्हें कुल छह गोलियां मारी गईं।

Sponsored Advertisement

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने नीतीश को हिलाकर देखा कि वह जिंदा हैं या नहीं। मौत की पुष्टि होने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल नीतीश को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तरवारा थाना के एएसआई जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम घटना से करीब पांच मिनट पहले इसी रास्ते से गश्त करते हुए आगे बैंक की ओर गई थी। इसी दौरान गोलीबारी की सूचना मिली।

वहीं, तरवारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी दुश्मनी का लग रहा है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने के करीब है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीवान एसडीपीओ अजय कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम, NCAER को जेडीयू का लीगल नोटिस देने का ऐलान

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट में शराबबंदी को 10 साल बाद भी प्रभावी…

पूर्णिया में नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत, दो चचेरे भाइयों ने भी गंवाई जान

बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार दोपहर नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल हैं। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *