सहरसा में बोलेरो पिकअप की टक्कर से टोटो सवार किसान की मौत, सब्जी बेचकर करते थे परिवार का भरण-पोषण

सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के सिलेट में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में टोटो सवार एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलेट वार्ड नंबर 12 निवासी 51 वर्षीय जयप्रकाश शाह, पिता स्वर्गीय बैजनाथ शाह के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश शाह बुधवार सुबह करीब पांच बजे टोटो से सब्जी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कारू खीरहर से आगे बांस बिट के पास एक बोलेरो पिकअप ने उनके टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश शाह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही सौर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

बताया गया कि जयप्रकाश शाह किसान थे और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके तीन पुत्र हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

वहीं, घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस हादसे के कारणों और बोलेरो पिकअप वाहन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 

 

Related Posts

भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

पलामू में 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत

पलामू नौडीहा बाजार। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के खैरादोहर गांव में 16 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रमोद भुईयां की पुत्री सुमन कुमारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *