सहरसा में सड़क पार कर रहे 26 वर्षीय युवक को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

सहरसा: सौर बाजार थाना क्षेत्र के शीतल पट्टी में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से घायल हुए 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कांप पूर्वी पंचायत के शीतल पट्टी वार्ड नंबर 9 निवासी मंजेश कुमार, पिता बिजेंद्र यादव के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, 10 तारीख की शाम करीब छह बजे मंजेश कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में मंजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सौर बाजार पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटे तक चले इलाज के बाद मंगलवार रात मंजेश कुमार ने दम तोड़ दिया।

 

बुधवार सुबह युवक की मौत की सूचना सौर बाजार थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात बाइक सवार की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि बाइक सवार का पता लगाया जा सके।

 

मंजेश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी घटना पर दुख जताते हुए सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

 

 

Related Posts

सहरसा में बोलेरो पिकअप की टक्कर से टोटो सवार किसान की मौत, सब्जी बेचकर करते थे परिवार का भरण-पोषण

सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के सिलेट में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में टोटो सवार एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलेट वार्ड…

सहरसा नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, वार्ता के बाद मांगें पूरी करने का आश्वासन

सहरसा नगर निगम के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल मंगलवार को नगर आयुक्त और मेयर बैन प्रिया के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *