भागलपुर की सुरक्षा और बाढ़ प्रबंधन को लेकर सांसद अजय मंडल ने अमित शाह से की मुलाकात, रखी दो बड़ी मांगें

भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर जिले की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सांसद ने गृह मंत्री को मांग-पत्र सौंपते हुए भागलपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के ग्रुप सेंटर और एनडीआरएफ की पूर्ण बटालियन स्थापित करने की मांग रखी।

 

Sponsored Advertisement

सांसद का कहना है कि भागलपुर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के किसी एक बल का ग्रुप सेंटर स्थापित होने से न केवल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

 

बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए स्थायी एनडीआरएफ की मांग

 

सांसद अजय कुमार मंडल ने भागलपुर में एनडीआरएफ की पूर्ण बटालियन की स्थायी तैनाती का मुद्दा भी गृह मंत्री के सामने उठाया। उन्होंने बताया कि गंगा के किनारे बसे भागलपुर के साथ नवगछिया, बांका, मुंगेर और खगड़िया जैसे आसपास के इलाके हर वर्ष बाढ़ और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होते हैं।

 

ऐसे में एनडीआरएफ की स्थायी बटालियन रहने से आपदा की स्थिति में राहत और बचाव दल को दूसरे स्थानों से बुलाने में लगने वाला समय कम होगा। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित जवान और आधुनिक संसाधन उपलब्ध रहने से बाढ़, नाव दुर्घटना समेत अन्य आपात स्थितियों में तेजी से राहत कार्य शुरू किया जा सकेगा।

 

सुरक्षा के साथ विकास को भी मिलेगा फायदा

 

सांसद ने कहा कि भागलपुर की जनता की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा उनकी प्राथमिकता है। उनका कहना है कि केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी से आम लोगों के साथ व्यापारियों, किसानों और उद्यमियों में भी सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। वहीं, एनडीआरएफ की स्थायी मौजूदगी आपदा के समय लोगों की जान-माल की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

 

मुलाकात के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद की मांगों को गंभीरता से सुना और इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

 

सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि भागलपुर की जनता की समस्याओं और क्षेत्र की जरूरतों को केंद्र सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हित से जुड़े मुद्दों पर लगातार प्रयास जारी रहेगा और मांगों को धरातल पर उतारने की दिशा में पहल की जाएगी।

 

 

Related Posts

मुख्य आरोपी का कमरा खाली कराने पहुंचा परिवार, इशाकचक पुलिस के नहीं पहुंचने पर उठे सवाल

भागलपुर इशाकचक थाना कांड संख्या 46/26 के मुख्य आरोपी संजय भगत उर्फ ओम प्रकाश भगत के फरार रहने के बीच उसके किराए का कमरा खाली कराने का मामला सामने आया…

कांवड़ उठाकर देवघर की राह निकलीं भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय, भक्ति गीतों से गूंज उठा कच्ची कांवरिया पथ

सावन के पावन महीने में बाबा भोलेनाथ की भक्ति का रंग हर तरफ देखने को मिल रहा है। इसी आस्था के बीच भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय भी कांवड़ लेकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *