झारखंड बंद के समर्थन में सड़क पर उतरी भाजपा, एनएच-143 जाम कर कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

छात्र संगठनों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित झारखंड बंद का असर मंगलवार को सिमडेगा जिले के कोलेबिरा में भी देखने को मिला। भाजपा कोलेबिरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में रन बहादुर सिंह चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-143 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, 10 अगस्त को विभिन्न छात्र संगठनों द्वारा झारखंड विधानसभा घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। भाजपा का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। इसी के विरोध में भाजपा ने 11 अगस्त को झारखंड बंद का आह्वान किया था।

 

बंद के समर्थन में कोलेबिरा भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और एनएच-143 पर आवागमन बाधित कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम कर रहे कार्यकर्ताओं से सड़क खाली करने की अपील की और यात्रियों को हो रही परेशानी का हवाला देते हुए आंदोलन समाप्त करने को कहा। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने जाम हटाने से इनकार कर दिया।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकारी नौकरियों की बहाली में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस ने छात्रों के साथ बर्बरता की। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक हुई विभिन्न नियुक्तियों की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के छात्रों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही सरकार की नियुक्ति नीति और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आंदोलन जारी रखने की बात कही।

 

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने बिना बल प्रयोग किए सड़क जाम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और सभी को कोलेबिरा थाना ले गई। इसके बाद पुलिस ने एनएच-143 से जाम हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

 

 

Related Posts

अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *