मुरलीगंज के आपूर्ति पदाधिकारी ने सदर थाना में दिया आवेदन, किरायेदारों से मारपीट और मकान खाली कराने की साजिश का आरोप

मुरलीगंज के आपूर्ति पदाधिकारी विशाल कुमार काघर ने सहरसा सदर थाना में आवेदन देकर अपने और अपने किरायेदारों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामला सहरसा शहर के गौतम नगर, वार्ड नंबर 16 से जुड़ा बताया जा रहा है। आपूर्ति पदाधिकारी ने अपने पड़ोसी अमित यादव समेत कुछ लोगों पर किरायेदारों के साथ कथित तौर पर मारपीट करने, अभद्र व्यवहार करने और मकान खाली कराकर उन्हें भगाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

 

Sponsored Advertisement

थाना में दिए आवेदन में विशाल कुमार काघर ने आरोप लगाया है कि जमीन से जुड़े विवाद को लेकर उनके किरायेदारों को लगातार परेशान किया जा रहा है। उनके साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट की गई। आरोप है कि दबाव बनाकर किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए मजबूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

आपूर्ति पदाधिकारी ने मामले को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अपने किरायेदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। साथ ही आवेदन के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

 

वहीं, मामले को लेकर सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी पुराने विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है।

 

पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति और आरोपों की सच्चाई पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

 

संवाददाता – इन्द्रदेव जी सहरसा

  • Related Posts

    सहरसा: गांधीपथ की दलित बस्ती में मना दीपोत्सव, जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बच्चों संग बिताई दीपावली की शाम

    रिश्तों की मिठास हो, अपनों का साथ हो, हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर घर में उजास हो। Sponsored Advertisement दीपावली का असली संदेश भी यही है, खुशियां तभी मुकम्मल…

    सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

    सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *