सहरसा जिले के नवहट्टा में अनियंत्रित ट्रैक्टर का कहर दो नाबालिगों को मारी ज़ोरदार टक्कर, इलाज के दौरान एक की मौत; दूसरा गंभीर

सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिग बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 12 वर्षीय अनमोल कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान चानो यादव के 12 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार के रूप में हुई है। अनमोल चौथी कक्षा का छात्र था और पांच भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था। उसके पिता किसान हैं। हादसे में घायल दूसरे बच्चे की पहचान भेलाही भरना, वार्ड संख्या 17 निवासी फूलो यादव के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। आदित्य छठी कक्षा में पढ़ता है।

 

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे मोटरसाइकिल से नवहट्टा स्थित एचपी गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवहट्टा नगर पंचायत क्षेत्र के ब्राह्मण टोली स्थित गाछी के समीप सेप्टिक टैंक वाला एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी मोटरसाइकिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए नवहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सहरसा में इलाज के दौरान अनमोल कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि आदित्य कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर आक्रोश है। लोगों ने तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

  • Related Posts

    राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सहरसा के चार खिलाड़ियों का चयन, रोहित राज बने बिहार टीम के कोच

    सहरसा। सहरसा के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। पटना में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्र राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले के…

    मुखिया पर स्वच्छता कर्मियों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    सहरसा: महिषी प्रखंड के राजनपुर पंचायत अंतर्गत चोरनिया गांव निवासी आशीष कुमार ने पंचायत में स्वच्छता अभियान के नाम पर कथित अनियमितता और फर्जी भुगतान किए जाने का आरोप लगाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *