सहरसा में पान दुकान की छत उखाड़कर डेढ़ लाख की चोरी, नकद समेत सामान लेकर फरार हुए चोर

सहरसा शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 स्थित गंगजला चौक का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक पान एवं जनरल स्टोर की दुकान को निशाना बनाते हुए छत का चदरा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का सामान तथा 5 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित दुकानदार गुड्डू कुमार, जो वार्ड संख्या 29 के पटेल नगर निवासी हैं, पिछले करीब 20 वर्षों से गंगजला चौक पर पान एवं जनरल स्टोर की दुकान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बगल की सैलून दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने फोन कर चोरी की सूचना दी। जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान की छत का चदरा उखाड़ दिया गया था और चोर अंदर घुसकर दुकान में रखे पान मसाले, जनरल स्टोर के कई महंगे सामान तथा कैश काउंटर में रखे 5 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो चुके थे। दुकान की अप्लाई भी काट दी गई थी।

 

दुकानदार के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। घटना की सूचना तत्काल सहरसा सदर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

गुड्डू कुमार का आरोप है कि शहर में रात के समय नियमित पुलिस गश्ती नहीं होने के कारण चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। उनका कहना है कि पिछले 15 दिनों के भीतर शहर में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

 

इधर, सहरसा सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

Related Posts

बेगूसराय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: फ्रैक्चर मरीज के पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा कार्टन, वीडियो वायरल

बेगूसराय जिले के मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था को कटघरे में खड़ा करने वाला एक मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल 20 वर्षीय युवक के फ्रैक्चर वाले…

सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत, दूसरा शिक्षक गंभीर घायल

सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी पर जा रहे एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *