सहरसा में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का तिरंगा मार्च, प्रशिक्षण, मानदेय और पंचायत चुनाव में जिम्मेदारी की मांग

बिहार ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र संगठन ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मंगलवार को सहरसा में जोरदार तिरंगा मार्च निकाला। संगठन के सदस्यों ने पंचायत राज विभाग एवं आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला सचिव सिकंदर पासवान ने किया।

 

Sponsored Advertisement

ज्ञापन में संगठन ने विभागीय आदेश के अनुरूप सभी ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने, उन्हें आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित करने तथा वर्ष 2026-27 के पंचायत चुनाव में पंचायत स्तर पर सुरक्षा और प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपने की मांग की। संगठन का कहना है कि ग्राम रक्षा दल के सदस्य लंबे समय से प्रशासन के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, रात्रि गश्ती, राष्ट्रीय पर्वों, धार्मिक आयोजनों और विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में अपनी सेवाएं देते रहे हैं।

 

संगठन ने यह भी कहा कि बाढ़, भूकंप, आगजनी सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक न तो नियमित प्रशिक्षण मिला है और न ही स्थायी व्यवस्था एवं उचित मानदेय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

 

ज्ञापन में पंचायत राज विभाग के 24 फरवरी 2026 के विभागीय आदेश संख्या-3582 का हवाला देते हुए सभी सदस्यों को शीघ्र प्रशिक्षण देने और उन्हें आपदा प्रबंधन से जोड़ने की मांग की गई। साथ ही पंचायत चुनाव 2026-27 में उनकी सेवाओं का उपयोग कर उन्हें पंचायत स्तर पर जिम्मेदारी देने की भी अपील की गई।

 

प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला सचिव सिकंदर पासवान ने आरोप लगाया कि पूर्व में पंचायत राज मंत्री रहे वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।

 

इस दौरान प्रदेश सचिव वजरंग कुमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र मौजूद रहे।

 

 

  • Related Posts

    पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, महिला ने महिला थाना में दिया आवेदन

    सहरसा। पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने तथा बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सहरसा महिला थाना में आवेदन…

    मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच; 28 सवालों के साथ DIG को सौंपा प्रतिवेदन

    सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र में मक्का और अन्य कृषि उपज की खरीद के नाम पर किसानों और छोटे कारोबारियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *