बांकीपुर उपचुनाव: 18वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 10,436 वोटों से आगे, जीत की ओर मजबूत कदम

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। 18वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 35,713 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार को 25,277 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता 9,316 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

 

Sponsored Advertisement

18वें राउंड के बाद प्रशांत किशोर 10,436 वोटों की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। यदि अंतिम राउंड तक यही रुझान बरकरार रहता है तो जन सुराज पहली बार विधानसभा में अपना खाता खोलने में सफल होगी।

 

बांकीपुर सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। ऐसे में यहां भाजपा के पिछड़ने को बिहार की राजनीति में बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय मुद्दों, उम्मीदवार चयन और विकास को लेकर दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

 

फिलहाल मतगणना जारी है और सभी की निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं। शुरुआती और मध्य रुझानों से स्पष्ट है कि बांकीपुर में मुकाबला अब प्रशांत किशोर के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

  • Related Posts

    योगी के पास विकास का मुद्दा नहीं, अब धर्म की राजनीति कर रहे हैं: आईपी गुप्ता

    इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा है।…

    भाजपा को बड़ा झटका! सुद्राक्षीपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी, झामुमो में हुए शामिल

    जामताड़ा नाला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सुद्राक्षीपुर पंचायत में भाजपा को बड़ा झटका लगा, जहां भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *