1500 छात्रों पर सिर्फ 21 शिक्षक! बोकारो के इस स्कूल में शिक्षक संकट से ठप हो रही पढ़ाई

झारखंड के बोकारो जिले के पिंडराजोरा स्थित सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। करीब 1500 छात्र-छात्राओं वाले इस विद्यालय में मात्र 21 शिक्षक कार्यरत हैं। स्थिति और गंभीर तब हो गई है, क्योंकि इनमें से चार शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति दूसरे जिलों में कर दी गई है। ऐसे में कई विषयों की नियमित पढ़ाई नहीं हो पा रही है और विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

 

Sponsored Advertisement

विद्यालय के प्राचार्य भरत कुमार महतो ने बताया कि शिक्षकों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कॉमर्स विषय में नामांकन तक संभव नहीं है, क्योंकि संबंधित शिक्षक पिछले चार वर्षों से धनबाद में प्रतिनियुक्त हैं। वहीं इतिहास के शिक्षक भी करीब आठ वर्षों से दूसरे जिले में तैनात हैं। इसके अलावा भौतिकी (फिजिक्स) और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों की भी कमी है, जिससे नियमित कक्षाएं संचालित करने में कठिनाई हो रही है।

 

विद्यालय के छात्र-छात्राओं का कहना है कि आर्ट्स में नामांकन लेने के बाद से उन्हें इतिहास विषय का शिक्षक नहीं मिला। शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई बाधित हो रही है और बोर्ड परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने सरकार और शिक्षा विभाग से जल्द स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।

 

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के सरकारी दावों के बीच बोकारो के इस विद्यालय की स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि जल्द शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है। अब सभी की नजर शिक्षा विभाग और सरकार पर है कि छात्रों की इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक किया जाता है।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

Related Posts

गया के टिकारी में स्कूल की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा, 40 से अधिक बच्चे पहुंचे एसडीएम कार्यालय; जांच के बाद 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटम

गया जिले के टिकारी अनुमंडल क्षेत्र स्थित सिमुआरा मध्य विद्यालय की बदहाल व्यवस्था से परेशान 40 से अधिक छात्र-छात्राएं मंगलवार को हाथों में आवेदन लेकर सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंच गए।…

जामताड़ा में स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग पर भाजपा का मशाल जुलूस, ‘इरफान अंसारी हाय-हाय’ के नारों से गूंजा बजरंगबली चौक

जामताड़ा में सदर अस्पताल में हाल ही में हुई एक महिला और नवजात की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *