जच्चा-बच्चा मौत मामले में दर्ज केस के विरोध में 31 जुलाई को समाहरणालय घेराव करेगी भाजपा, जामताड़ा में तैयारी बैठक संपन्न

जामताड़ा सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 31 जुलाई को जामताड़ा समाहरणालय घेराव का ऐलान किया है। इसे लेकर मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह और भाजपा नेत्री सीता सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जामताड़ा सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से जच्चा और बच्चा की मौत हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी।

Sponsored Advertisement

पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल पीड़ित परिवार को न्याय और मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए राजनीतिक दबाव में मुकदमे दर्ज करा रही है। उन्होंने दावा किया कि 31 जुलाई के प्रदर्शन में संथाल परगना के अलावा गिरिडीह और धनबाद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वहीं भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, मनीष दुबे, बबीता झा, सुरेश राय, संतन मिश्रा, माधव चंद्र महतो सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता: संतोष कुमार

  • Related Posts

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

    पलामू/झारखंड। झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत कार सवार चार लोगों की मौत हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *