जेपीएससी विवाद पर भाजपा का हल्ला बोल, सीबीआई या ईडी जांच की मांग; सीता सोरेन और रणधीर सिंह ने सरकार को घेरा

झारखंड में जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा आयोग) से जुड़े विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जामताड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री सीता सोरेन और पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई या ईडी से कराने की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने कहा कि जेपीएससी विवाद केवल कुछ लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लाखों युवाओं के भविष्य और राज्य की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर मामला है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक की कार्रवाई केवल छोटी मछलियों तक सीमित है, जबकि इस पूरे प्रकरण के असली दोषियों तक जांच नहीं पहुंच रही है। उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में दोषियों को बेनकाब करना चाहती है तो मामले की जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से करानी चाहिए।

 

वहीं पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने भी हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितता और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय ने सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच कराना ही सबसे उचित कदम होगा।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और युवाओं के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने राज्य सरकार से मामले में पारदर्शिता बरतने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

    पलामू/झारखंड। झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत कार सवार चार लोगों की मौत हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *