करोड़ों की जमीन-मकान ठगी का आरोपी आशीष गुप्ता गिरफ्तार, कोलकाता से पकड़कर धनबाद लाया गया; कोर्ट ने भेजा जेल

धनबाद जिले में जमीन और मकान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आशीष कुमार गुप्ता को आखिरकार धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोलकाता से दबोचकर धनबाद लाया, जहां न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी धनबाद के मनईटांड क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मामले की शुरुआत हीरापुर चीरागोड़ा निवासी सुनील कुमार की शिकायत से हुई थी। उन्होंने धनबाद थाना में आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

 

पुलिस जांच में सामने आया कि आशीष कुमार गुप्ता पर कई लोगों को जमीन और मकान बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। आरोप है कि उसने मनईटांड में मकान और कुर्मीडीह में जमीन बेचने का दावा कर कई लोगों से बड़ी रकम वसूली, लेकिन न तो संपत्ति का हस्तांतरण किया और न ही रुपये लौटाए। उसके खिलाफ धनबाद थाना के अलावा धनसार, बैंक मोड़, कतरास समेत जिले के कई थानों में अलग-अलग धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।

 

शिकायतकर्ता अमित कुमार ने भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उन्हें घर और जमीन दिलाने का भरोसा देकर करीब 57 लाख रुपये की ठगी की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले न्यायालय के आदेश पर आरोपी के आवास पर इश्तेहार भी चस्पा किया गया था और उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वह लगातार फरार रहा। आखिरकार धनबाद पुलिस ने कोलकाता में उसका पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य शिकायतों की भी पड़ताल की जा रही है।

 

संवाददाता: राजेश कुमार

  • Related Posts

    सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप, खबर कवरेज के दौरान हुआ विवाद; FIR के लिए थाने पहुंचे अभिषेक कुमार

    सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप, खबर कवरेज के दौरान हुआ विवाद; FIR के लिए थाने पहुंचे अभिषेक कुमार सहरसा (बिहार)। सहरसा सदर अस्पताल से पत्रकार के…

    धनबाद में वकील की हत्या की साजिश का खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार; जेल में रची गई थी योजना

    धनबाद: धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की कथित हत्या की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *