धनबाद में प्रेम संबंध बना विवाद का कारण, युवती ने शादी का झांसा देकर शोषण और ठगी का लगाया आरोप

झारखंड के धनबाद में छह वर्षों तक चले प्रेम संबंध का मामला अब पुलिस और प्रशासन तक पहुंच गया है। धनबाद के दुहाटांड कुम्हारपट्टी निवासी खुशी कुमारी ने झरिया वेस्ट कोईरीबांध निवासी विकास साव पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेने तथा बाद में साथ छोड़ देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने धनबाद उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़िता का आरोप है कि विकास साव के साथ उसका करीब छह वर्षों से प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी और उसके परिवार ने पिता की बीमारी, वाहन मरम्मत और अन्य जरूरतों का हवाला देकर करीब ₹15 से ₹20 लाख के आभूषण और नकदी ले लिए। युवती का कहना है कि 25 मई को कोर्ट मैरिज की तारीख तय हुई थी, लेकिन विकास कोर्ट पहुंचने के बाद दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए बिना वहां से चला गया।

 

युवती के अनुसार, 16 जून की रात विकास उसके घर पहुंचा और अगले दिन दोनों को साथ देखकर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में गणेश मंदिर में उनकी शादी कराई गई। आरोप है कि मंदिर में मांग में सिंदूर भरने और मंगलसूत्र पहनाने के बावजूद आरोपी उसे अपने साथ नहीं ले गया और बाद में संबंध स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

 

पीड़िता का यह भी आरोप है कि धनसार थाना में शिकायत करने पर उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। साथ ही उसने आरोपी पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और मामला वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

 

युवती ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होगी। फिलहाल पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

 

संवाददाता : राजेश कुमार

  • Related Posts

    कहलगांव में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 29.85 ग्राम ब्राउन शुगर और 52,650 रुपये के साथ तीन गिरफ्तार

    भागलपुर। कहलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से…

    ईशीपुर में युवक की गोली मारकर हत्या का खुलासा, 36 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश जारी

    भागलपुर। ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के 36 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *