जामताड़ा: एसआईआर-2026 का कार्य समय पर पूरा करने वाली नाला की दो बीएलओ सम्मानित, मिला प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र

जामताड़ा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नाला प्रखंड की दो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। दोनों बीएलओ ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर जिले में मिसाल पेश की। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Sponsored Advertisement

यह सम्मान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आकांक्षा कुमारी द्वारा प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाली बीएलओ में मतदान केंद्र संख्या-203 की अनीता महतो तथा मतदान केंद्र संख्या-226 की ममता मुर्मू शामिल हैं।

 

दोनों बीएलओ ने एसआईआर-2026 के तहत मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का घर-घर जाकर वितरण, निर्धारित समय में संग्रहण तथा उसके डिजिटाइजेशन का कार्य पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया। प्रशासन ने उनके कार्य को सराहनीय और अनुकरणीय बताते हुए कहा कि उन्होंने समयबद्ध तरीके से सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 

इस अवसर पर बीडीओ आकांक्षा कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बूथ लेवल ऑफिसरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाए रखने के लिए बीएलओ को घर-घर जाकर कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अनीता महतो और ममता मुर्मू ने जिस समर्पण, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, वह पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है।

 

प्रशस्ति पत्र में दोनों बीएलओ के कार्य की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रखंड के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और अन्य कर्मियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा, ताकि फील्ड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और निर्वाचन संबंधी कार्यों में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता बनी रहे।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    जामताड़ा के जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता, ग्रुप सी ने मारी बाजी

    जामताड़ा। जिला स्कूल (स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में…

    जामताड़ा में भाजपा की बैठक, 11 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को लेकर बनी रणनीति; छात्र मुद्दे पर सरकार को घेरा

    जामताड़ा। भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा जिला इकाई की महत्वपूर्ण मासिक बैठक बुधवार को बुधुडीह स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने की। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *