जामताड़ा में शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, 4380 में सिर्फ 1060 अभ्यर्थी हुए शामिल

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 रविवार को जामताड़ा जिले के सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। जिले में पंजीकृत कुल 4380 परीक्षार्थियों में से 1060 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3320 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

 

परीक्षा के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज तथा अन्य वरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेबीसी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय एवं सीएम उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों और पर्यवेक्षकों को गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पूरे समय सक्रिय रहा और सभी परीक्षा केंद्रों से लगातार संपर्क बनाए रखा गया। परीक्षा के नोडल पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज ने भी परीक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की।

 

परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने सभी स्टैटिक दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दल, पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों तथा परीक्षा कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम की सतर्कता और समन्वय से परीक्षा निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जो प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

Related Posts

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन से कार्यकारिणी सदस्य पद से हटाए जाने पर सदस्य का विरोध, कहा- बिना सूचना की गई कार्रवाई

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन से कार्यकारिणी सदस्य पद से हटाए जाने पर सदस्य का विरोध, कहा- बिना सूचना की गई कार्रवाई

मानसून से पहले धनबाद नगर निगम अलर्ट, जलजमाव से निपटने के लिए मेयर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मानसून से पहले धनबाद नगर निगम अलर्ट, जलजमाव से निपटने के लिए मेयर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *