स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर सहरसा में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों मरीजों को मिला उपचार

सहरसा शहर के नया बाजार स्थित चंदू सिंह के आवास पर रविवार को स्वर्गीय अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक जांच तथा नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सभी आगंतुकों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई।

 

मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में तैनात डीएसपी विवेक दीप ने अपने पिता स्व. सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर परिवार के कई सदस्य प्रशासनिक, न्यायिक, चिकित्सा एवं विधि सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि को जनसेवा के रूप में मनाता है।

 

स्वास्थ्य शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. उमेश प्रसाद एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा ने किया। शिविर में डॉ. किंटू रविंद्र सिंह, डॉ. दशरथ सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. आलोक, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आनंद शेखर, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विनोद सिन्हा, डॉ. कमर सालेह, डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. सुमित आनंद, डॉ. शिव, डॉ. गुद्देश कुमार और डॉ. पूजा सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। पैरामेडिकल स्टाफ एवं फार्मासिस्ट सुमित ने भी शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, मधेपुरा के डीएसपी आशीष राज, न्यायिक पदाधिकारी रीशव रंजन सहित कई प्रशासनिक, न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान डीआईजी डॉ. कुमार आशीष को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा आधारित आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आयोजकों की सराहना की।

 

आयोजन में समाजसेवी डॉ. अरुण कुमार जायसवाल एवं राजेश कुमार सुमन का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर स्व. सुनील कुमार सिंह की सेवा, समर्पण और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Related Posts

सहरसा में जर्जर NH-107 बना हादसों का सबब, गड्ढे में पलटा रिक्शा; सड़क मरम्मत की मांग तेज

सहरसा में जर्जर NH-107 बना हादसों का सबब, गड्ढे में पलटा रिक्शा; सड़क मरम्मत की मांग तेज

सहरसा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: तीन अलग-अलग कार्रवाई में पांच तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, गांजा, कफ सिरप, नकदी और बाइक जब्त

सहरसा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: तीन अलग-अलग कार्रवाई में पांच तस्कर गिरफ्तार, स्मैक, गांजा, कफ सिरप, नकदी और बाइक जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *