सहरसा में बैटरी दुकान में लाखों की चोरी: एस्बेस्टस तोड़कर घुसे चोर, CCTV कैमरा घुमाकर ले उड़े ₹1.90 लाख नकद

सहरसा शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के गंगजला चौक रेलवे गुमटी के समीप स्थित विश्वकर्मा बैटरी दुकान का है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान का एस्बेस्टस तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 1 लाख 90 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

दुकान संचालक अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान की छत का एस्बेस्टस टूटा हुआ है और कैश काउंटर खुला पड़ा है। अंदर जाकर जांच करने पर कैश काउंटर से करीब 1.90 लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

 

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर घटना की पूरी तस्वीर सामने आई। फुटेज के अनुसार रात 12:48 बजे एक चोर एस्बेस्टस तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ। अंदर घुसते ही उसने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का रुख दूसरी ओर घुमा दिया, ताकि उसकी गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उसने आराम से कैश काउंटर से नकदी और अन्य सामान समेटा और फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।

 

इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

 

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *