भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ विधि विरुद्ध बालक गिरफ्तार, मुख्य तस्कर फरार

भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बबरगंज थाना क्षेत्र से 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर जिले में “स्वस्थय युवा, स्वस्थय भागलपुर” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस को 18 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि बबरगंज थाना क्षेत्र के सानो-चौधरीडीह स्थित एक दुकान में राजा यादव उर्फ टेणो-ठाकुर यादव द्वारा अवैध मादक पदार्थों का भंडारण और खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 तथा बरारी थाना की संयुक्त टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने पहले एक विधि विरुद्ध बालक के पास से 42.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर उसे हिरासत में लिया। इसके बाद आरोपी राजा यादव की दुकान पर छापा मारा गया। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि तलाशी के दौरान दुकान से 16.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त कर लिया गया।

 

पूरे अभियान में कुल 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार विधि विरुद्ध बालक से पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी राजा यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

 

भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    नाथनगर में चारे के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    भागलपुर। नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *