“अस्पताल मंदिर है, इसे राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे”: जामताड़ा दौरे पर गरजे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मृतक परिवार को ₹50 हजार की सहायता

जामताड़ा सदर अस्पताल में हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल का दौरा कर पूरे मामले की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट कहा कि अस्पताल मरीजों की सेवा और जीवन बचाने का स्थान है, इसे किसी भी कीमत पर राजनीति या गुंडागर्दी का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

Sponsored Advertisement

दौरे की शुरुआत मंत्री ने मृतक के घर पहुंचकर की, जहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और गहरी संवेदना व्यक्त की। राज्य सरकार की ओर से उन्होंने तत्काल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने आपातकालीन कक्ष, ओपीडी, महिला वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए स्थानों का जायजा लिया, सीसीटीवी फुटेज देखे और डॉक्टरों, नर्सों तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से पूरी घटना की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीओ, डीएसपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

घटना की जानकारी और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि उपद्रव में शामिल सभी लोगों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कहीं भी छिपा हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना तथा इलाज में बाधा डालना अक्षम्य अपराध है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा समर्थकों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया और मृतक के परिजनों को उकसाकर अस्पताल में अराजकता फैलाने का काम किया, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों को भय का सामना करना पड़ा।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यदि किसी को शिकायत थी तो उसके समाधान के लिए प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध थी, लेकिन कानून हाथ में लेना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोहराया कि झारखंड सरकार स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इलाज में बाधा डालने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    धनबाद के सिजुआ में बड़ा हादसा: तड़के फटी जमीन, कई घर जमींदोज; एक बच्चे की मौत, 8 घायल

    धनबाद। कतरास के सिजुआ 10 नंबर इलाके में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त अधिकांश लोग अपने घरों में सो…

    चायपत्ती बेचने के बहाने घर में घुसे संदिग्ध, बुजुर्ग महिला को नशीला पाउडर खिलाकर 3.5 लाख के जेवरात लेकर फरार

    बोकारो। चास थाना क्षेत्र की शिव शक्ति कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों रुपये के जेवरात और सामान लूटने का मामला सामने आया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *