धनबाद में नाबालिग ने दो युवकों पर छेड़छाड़ और धमकी का लगाया आरोप, कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

धनबाद जिले में एक नाबालिग लड़की ने दो युवकों पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता और उसके परिजनों का कहना है कि मामले की लिखित शिकायत भूली थाना में दी गई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़िता के अनुसार, मोंटी कुरैशी और आलम अंसारी नामक दो युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी लगातार उसका पीछा करते हैं और अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। पीड़िता का कहना है कि एक दिन दोनों ने जबरन उसे वाहन में बैठाने का प्रयास किया। उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले और वह सुरक्षित बच गई।

 

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद भूली थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं।

 

परिजनों का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से आरोपी लगातार उन्हें धमका रहे हैं। उनका आरोप है कि दोनों युवक खुद को प्रभावशाली लोगों से जुड़ा बताते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

 

पीड़िता के परिवार ने जिला प्रशासन, वरीय पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने तथा नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

 

नोट: इस मामले में लगाए गए आरोप पीड़िता और उसके परिजनों के दावों पर आधारित हैं। आरोपियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है तथा मामले की जांच पुलिस द्वारा की जानी है।

 

संवाददाता: राजेश कुमार, धनबाद

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *