पलामू के छतरपुर में जमीनी विवाद में 50 वर्षीय बुजुर्ग को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

 

पलामू – जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत हुटुकदाग गांव में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर सनसनीखेज गोलीकांड की घटना सामने आई है। अपराधियों ने 50 वर्षीय बुजुर्ग किसान को गोली मार दी, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, हुटुकदाग निवासी विशंभर लोहरा सुबह अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर एक अज्ञात अपराधी वहां पहुंचा और उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली सीधे उनके पेट में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े।

 

गोली चलने की तेज आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल विशंभर लोहरा को आनन-फानन में इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

 

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

 

स्थान: पलामू, झारखंड

संवाददाता: सत्यम शुक्ला

Related Posts

पलामू के पांडू में एलपीजी सिलेंडर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, लीक सिलेंडर की आपूर्ति पर उठे सवाल

पलामू के पांडू में एलपीजी सिलेंडर में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, लीक सिलेंडर की आपूर्ति पर उठे सवाल

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक व मोबाइल जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *