पूर्णकालिक सेवा की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मिले शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक, शिक्षा मंत्री से वार्ता का मिला आश्वासन

बिहार के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं। इसी कड़ी में भागलपुर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ ‘बुलो मंडल’ से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष अनुदेशकों की समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा तथा शीघ्र समाधान की मांग की।

 

Sponsored Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा मंत्री को बताया कि उनकी सबसे महत्वपूर्ण मांग विद्यालयों में पूर्णकालिक कार्य व्यवस्था लागू करने की है। अनुदेशकों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में वे अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। यदि उन्हें पूर्णकालिक सेवा का दर्जा दिया जाता है तो विद्यालयों में खेल, स्वास्थ्य शिक्षा और विद्यार्थियों के शारीरिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को अधिक बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

 

ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ ‘बुलो मंडल’ ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस विषय को शिक्षा मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा सरकार स्तर पर अनुदेशकों की मांगों पर सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री के आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेगी।

 

गौरतलब है कि बिहार में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की बहाली वर्ष 2022 में हुई थी। नियुक्ति के समय उनका मासिक मानदेय केवल 8,000 रुपये निर्धारित किया गया था, जिसे अनुदेशकों ने बेहद कम बताते हुए लगातार विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यभर में धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपने, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और सरकार के साथ कई दौर की वार्ता हुई। अंततः चुनाव के दौरान सरकार ने उनका मानदेय बढ़ाकर 16,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया। अनुदेशकों का कहना है कि केवल मानदेय बढ़ना पर्याप्त नहीं है। उनकी मूल मांग पूर्णकालिक कार्य व्यवस्था लागू करने की है, ताकि उन्हें सम्मानजनक सेवा शर्तें मिल सकें और वे शिक्षा व्यवस्था में अपनी भूमिका को बेहतर तरीके से निभा सकें।

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *