सहरसा सदर थाना का DIG ने किया औचक निरीक्षण, सादे कपड़ों में मिले ASI समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) ने शुक्रवार को सहरसा सदर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में गंभीर लापरवाही सामने आने पर सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अशोक कुमार आजाद, चौकीदार मो. अली खान और चौकीदार मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया गया। तीनों पुलिसकर्मी थाना परिसर में सादे कपड़ों में घूमते पाए गए और पूछताछ के दौरान अपनी लापरवाही का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

 

Sponsored Advertisement

औचक निरीक्षण के दौरान DIG ने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, फरियादियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा पुलिसकर्मियों की कार्यशैली का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

 

DIG ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी में ही रहने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं अनुशासित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

 

निरीक्षण के बाद DIG ने सहरसा शहर की यातायात व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक एवं सदर थानाध्यक्ष के साथ कचहरी ढाला, थाना चौक, शंकर चौक, चांदनी चौक, महावीर चौक, सुभाष चौक, गंगजला चौक, तिवारी चौक, कोशी चौक, पंचवटी चौक और नया बाजार सहित शहर के प्रमुख चौक-चौराहों की यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई।

 

बैठक में भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक संचालन को और अधिक सुचारू बनाने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बिहार पुलिस हस्तक नियम-34 के तहत सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

 

DIG ने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर की बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर श्वेता रानी सम्मानित, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को मिली पहचान

    भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर प्रदर्शन और नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।…

    जन्माष्टमी पर साईं मंदिर में भक्ति का रंग, पालकी यात्रा और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    भागलपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर के घंटाघर स्थित साईं मंदिर में दो दिवसीय साईं बाबा पालकी यात्रा समारोह बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *