सुपौल में रिश्तों का कत्ल: चाचा ने 7 साल की भतीजी की कुदाल से हत्या की, गुस्साई भीड़ ने आरोपी का घर फूंका

बिहार के सुपौल जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के परसरमा पंचायत स्थित तेलयारी टोला में गुरुवार शाम एक चाचा ने अपनी ही सात वर्षीय भतीजी की कुदाल से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

मृत बच्ची की पहचान शंभु साह की सात वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शंभु साह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत से घर लौट रहे थे। वह आगे चल रहे थे, जबकि पीछे प्रीति, उसकी मां मंजू देवी और भाई आयुष आ रहे थे। इसी दौरान चचेरे भाई राजू साह ने अचानक प्रीति पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा, लेकिन भीड़ को अपनी ओर आते देख उसने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण तत्काल आरोपी तक पहुंचना आसान नहीं था।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले आरोपी के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा, चौकी और अन्य सामान में आग लगा दी। बाद में भीड़ ने उसके घर को भी आग के हवाले कर दिया। हालात बिगड़ते देख आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया।

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को घर से बाहर निकाला। उसकी सुरक्षा के लिए उसे पुलिस की वर्दी और हेलमेट पहनाकर भारी सुरक्षा घेरे में थाने ले जाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसके बाद हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। सदर थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    भागलपुर में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने विधायक रोहित पांडे से की मुलाकात, मुख्यमंत्री से मिलने का मांगा समय

    भागलपुर में अपनी लंबित मांगों को लेकर शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है। जिले के अनुदेशकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर विधायक रोहित…

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *