धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक में उठी रेलवे जोन की मांग, सांसदों ने नई ट्रेनों और यात्री सुविधाओं पर रखा जोर

धनबाद मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय में बुधवार को धनबाद मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद वीडी राम ने की। इसमें पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न संसदीय क्षेत्रों के सांसद शामिल हुए। बैठक में नई ट्रेनों के परिचालन, ट्रेनों के ठहराव, मार्ग विस्तार, फेरों में वृद्धि और यात्री सुविधाओं के विकास जैसे जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक के दौरान धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने धनबाद रेल मंडल को देश के सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान देने वाले प्रमुख रेल मंडलों में से एक बताते हुए इसे रेलवे जोन का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि धनबाद को रेलवे जोन बनाया जाता है तो इससे पूरे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और रेलवे प्रशासन भी अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।

 

ढुल्लु महतो ने जम्मू जाने वाली ट्रेन को कटरा तक विस्तारित करने, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को पटना से आगे बक्सर तक चलाने, बक्सर के लिए नई ट्रेन शुरू करने तथा कई ट्रेनों को नियमित रूप से संचालित करने की मांग भी रखी। वहीं, पलामू सांसद वीडी राम ने अपने संसदीय क्षेत्र में गया–शेरघाटी–इमामगंज रेल लाइन, ट्रेनों के ठहराव, मार्ग विस्तार और यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। चतरा सांसद कालीचरण सिंह और गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की रेल समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से रखा।

 

बैठक का मुख्य उद्देश्य सांसदों द्वारा अपने संसदीय क्षेत्रों से जुड़े रेलवे स्टेशनों की समस्याओं, यात्री सुविधाओं, नई रेल सेवाओं तथा लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करना था। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय जनता की मांगों को रेलवे अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।

 

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में रेलवे अधिकारियों ने सांसदों के सुझावों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मंडल स्तर पर संभव मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि नीति स्तर के प्रस्तावों को रेलवे बोर्ड और संबंधित उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।

  • Related Posts

    बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को नई ताकत, UN की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत

    बाल विवाह के उन्मूलन की दिशा में भारत से उठी आवाज को अब वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन…

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित; जामताड़ा में JMM का धरना भी टला

    जामताड़ा। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से राज्यभर में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद कांग्रेस और झारखंड…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *