जीवन जागृति सोसायटी की नई पहल: अब जीवन रक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समृद्धि की ओर बढ़ाएगी समिति

जीवन जागृति सोसायटी की नई पहल: अब जीवन रक्षा के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समृद्धि की ओर बढ़ाएगी सोसायटी

जीवन जागृति सोसायटी ने समाजसेवा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अब केवल जीवन रक्षा तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी है, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समृद्धि की राह पर ले जाने का अभियान भी शुरू कर दिया है। समिति ने विधवा, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है।

Sponsored Advertisement

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि जगदीशपुर प्रखंड में चार प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों पर उन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनके परिवार में कोई पुरुष जिम्मेदारी निभाने वाला नहीं है या जो किसी कारणवश अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग और केंद्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे स्वयं अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें।

इस अभियान की शुरुआत जगदीशपुर प्रखंड के बलुआचक गांव से की गई है। पहले चरण में 12 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समिति का कहना है कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

प्रशिक्षण लेने पहुंची महिलाओं ने भी इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब तक वे आर्थिक तंगी और असहाय जीवन जीने को मजबूर थीं, लेकिन इस प्रशिक्षण से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। उनका विश्वास है कि यह पहल उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें सम्मानजनक आजीविका का रास्ता प्रदान करेगी।

जीवन जागृति सोसायटी का यह प्रयास सामाजिक सेवा को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। अब समिति केवल लोगों का जीवन बचाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में भी लगातार कार्य करेगी। समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने की यह पहल आने वाले समय में कई परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली लेकर आ सकती है।

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *