बोकारो में पड़ोसियों का विवाद बना रणक्षेत्र, CCTV के बाद भड़की हिंसा, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत


Bokaro के सेक्टर-1बी, क्वार्टर संख्या 1197 निवासी राजेश कुमार ठाकुर का आरोप है कि उनके हाईवा, ट्रैक्टर और पानी के टैंकर से पिछले एक वर्ष के दौरान कई बार बैटरी, सेल्फ और टायर चोरी हो चुके हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान होकर उन्होंने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए।

राजेश ठाकुर का दावा है कि हाल ही में रिकॉर्ड हुए सीसीटीवी फुटेज में एक युवक ट्रैक्टर से बैटरी निकालने की कोशिश करता दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पर जब वे पड़ोसी के घर सत्यापन और पूछताछ के लिए पहुंचे, तो वहां कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। उनका आरोप है कि पड़ोसी पक्ष ने उनके साथ हमला किया।

Sponsored Advertisement

वहीं, दूसरे पक्ष के नरेश चौधरी और उनके परिवार ने पूरी घटना का अलग पक्ष रखा है। उनका आरोप है कि राजेश ठाकुर और उनके परिजन जबरन उनके घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान नरेश चौधरी की पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी। परिवार का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान सोने की चेन और अन्य गहने भी गायब हो गए।

घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही सामने आए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *