सहरसा सलखुआ में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार

सहरसा: जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया पंचायत अंतर्गत हनसारी वार्ड संख्या-6 निवासी स्वर्गीय सोगारक साह के 82 वर्षीय पुत्र रामजी साह के रूप में हुई है। वह पांच बच्चों के पिता थे और गांव में खेती-बाड़ी से जुड़े हुए थे।

 

मृतक के पुत्र सुरेंद्र साह ने बताया कि शनिवार सुबह उनके पिता मूंग तोड़ने के लिए खेत गए थे। दोपहर बाद जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी घर से करीब एक किलोमीटर पहले हनसारी मुख्य मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

 

घटना के कुछ देर बाद गांव की महिलाएं, जो खेत से घास लेकर लौट रही थीं, ने रामजी साह को सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। महिलाओं ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही सलखुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

सलखुआ थाना के अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि दोषी चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *