श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा बलों के ठहराव की तैयारी तेज, एसडीओ-डीएसपी ने कई संभावित स्थलों का किया निरीक्षण


विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। लाखों कांवरियों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में भागलपुर के सुल्तानगंज में एसडीओ विकास कुमार और डीएसपी नवनीत कुमार ने जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ सुरक्षा बलों के ठहराव के लिए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम सबसे पहले मुरारका महाविद्यालय पहुंची, जहां सुरक्षा बलों के ठहराव की संभावनाओं का जायजा लिया गया। एसडीओ विकास कुमार ने महाविद्यालय के प्राचार्य नागेंद्र तिवारी से मुलाकात कर परिसर में सुरक्षा बलों के आवास की व्यवस्था को लेकर चर्चा की।

प्राचार्य नागेंद्र तिवारी ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय के कुलपति से अनुमति मिलने के बाद ही महाविद्यालय परिसर को सुरक्षा बलों के ठहराव के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस पर एसडीओ ने कहा कि आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, ताकि समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा सकें।

Sponsored Advertisement

इसके बाद अधिकारियों ने नमामि गंगे घाट उद्घाटन स्थल का भी निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का आकलन किया। टीम ने ए.के. गोपालन कॉलेज, कृष्णगढ़ धर्मशाला, तिलकपुर स्थित गांधी घर और प्रखंड मुख्यालय परिसर का भी दौरा किया। इन सभी स्थानों को पुलिस और सुरक्षा बलों के अस्थायी आवास के लिए उपयुक्तता के आधार पर परखा गया।

प्रशासन का उद्देश्य है कि श्रावणी मेला के दौरान तैनात होने वाले पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को बेहतर आवास, सुविधाएं और त्वरित तैनाती की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी वंदना कुमारी, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, अंचलाधिकारी अनुज कुमार झा, बीडीओ संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।

  • Related Posts

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *