भागलपुर में बिल्डर की गला रेतकर हत्या का 12 घंटे में खुलासा, अवैध संबंध और विवाद बना कत्ल की वजह

भागलपुर में चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध और आपसी विवाद की कहानी सामने आई है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

 

तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित बिल्डर बजरंग कुमार के कार्यालय में देर रात उनका शव खून से लथपथ मिला था। गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक जांच तथा पूछताछ के आधार पर महज 12 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया।

 

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मृतक बजरंग कुमार का पिरपैंती निवासी सीमा कुमारी के साथ अवैध संबंध था। घटना वाली रात सीमा उसके कार्यालय में मौजूद थी। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान बजरंग कुमार नशे की हालत में सो गया। इसी दौरान सीमा ने कार्यालय में रखा धारदार दबिया उठाया और उसके गले पर लगातार कई वार कर दिए। इसके बाद उसने शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई थी। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया दबिया सहित मामले से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामान भी बरामद किए हैं।

 

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर विधि-सम्मत कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार, भागलपुर

Related Posts

सबौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रखंड कार्यालय के सामने आधा दर्जन अवैध दुकानें और मकान ध्वस्त

सबौर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, प्रखंड कार्यालय के सामने आधा दर्जन अवैध दुकानें और मकान ध्वस्त

बार-बार सड़क पर अतिक्रमण से परेशान ग्रामीण, डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार

बार-बार सड़क पर अतिक्रमण से परेशान ग्रामीण, डीएम से लगाई स्थायी समाधान की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *