भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसे: बाइपास पर टोटो चालक और अधेड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

भागलपुर: जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाइपास पर शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने मुख्य बाइपास सड़क को जाम कर दिया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पहली घटना में विशनपुर जिछो निवासी शालिग्राम यादव के पुत्र अरविंद यादव की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अरविंद टोटो चालक था और बच्चों को छोड़ने के लिए बिरला स्कूल बाइपास की ओर गया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक अरविंद दम तोड़ चुका था।

Sponsored Advertisement

वहीं दूसरी घटना दोपहर करीब एक बजे हुई। जिछो निवासी स्वर्गीय लब्बु मंडल के 65 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र मंडल एक हाइवा की चपेट में आ गए। टक्कर लगने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

लगातार दो मौतों से गुस्साए ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने मुख्य बाइपास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया और आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन और फरार हाइवा चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इधर, दोनों मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *