सहरसा के नवहट्टा नगर पंचायत में सड़क, नाली और जलजमाव से परेशान लोगों का प्रदर्शन, होल्डिंग टैक्स के बावजूद सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप

सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 में सड़क, नाली और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर पंचायत नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स की वसूली करती है, लेकिन बदले में नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में वर्षों से सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। बारिश होते ही पूरे इलाके में जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि होल्डिंग टैक्स का उद्देश्य सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं का विकास एवं रखरखाव करना है। इसके बावजूद वार्ड संख्या-15 में इन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे लोगों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है।

 

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नगर पंचायत के चेयरमैन और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल सड़क और नाली निर्माण के साथ जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही महिषी विधायक गौतम कृष्ण से भी चचरी पुल और पक्की सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की अपील की गई।

 

वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि विकास कार्यों की अनदेखी और मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखना किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब स्थानीय लोग नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    मंत्री के स्वागत में पहुंचे JDU नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    ‘संजय झा अपनी शिकायत करें’, तेजस्वी का पलटवार, बोले- JDU को बर्बाद कर दिया

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *