बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया, मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

धनबाद बलियापुर-निरसा रोड स्थित डंगालपाड़ा में संचालित बाबा मेडिकल एंड हेल्थ केयर सेंटर (इन्फर्टिलिटी क्लीनिक) का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लीनिक परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सफल उपचार के बाद मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

 

Sponsored Advertisement

क्लीनिक की संचालिका डॉ. श्वेता कुमारी ने बताया कि बीते एक वर्ष के दौरान उनके यहां कई ऐसे दंपतियों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जो वर्षों से संतान सुख से वंचित थे। उन्होंने कहा कि कई मरीजों ने देश के विभिन्न अस्पतालों और विशेषज्ञों से इलाज कराया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों को आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) का विकल्प अपनाने की सलाह भी दी गई थी।

 

डॉ. श्वेता कुमारी के अनुसार, प्रत्येक मरीज की समस्या के वास्तविक कारणों की जांच कर उचित दवाइयों और चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से उपचार किया गया। इसी का परिणाम है कि कई महिलाओं को मातृत्व का सुख प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही जांच और उचित इलाज से कई मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

 

स्थापना दिवस समारोह के दौरान उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्हें सफल उपचार के बाद संतान सुख प्राप्त हुआ। सम्मानित होने वालों में अंजली कुमारी, नीलम साव, निशा देवी, रीता कुमारी, सरस्वती देवी, अंजली पांडेय, रेखा यादव, होलोदी सोरेन, संजोति कुमारी सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्लीनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

 

संवाददाता: नीतीश कुमार

  • Related Posts

    रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

    जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

    बिशनपुर में पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

    जामताड़ा: जिले के करमाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में गुरुवार रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत उस पर सवार तीन युवक घायल हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *