सबली मस्जिद कमेटी विवाद ने लिया हिंसक रूप, जुमे की नमाज के बाद मारपीट में एक घायल

धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सबली मस्जिद में नई कमेटी के गठन को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदल गया। जुमे की नमाज के बाद मस्जिद परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें नई कमेटी के सदस्य वाजिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गहरी चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

 

Sponsored Advertisement

घायल वाजिद खान ने आरोप लगाया कि जुमे की नमाज के दौरान लोगों को उनके खिलाफ उकसाया गया, जिसके बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने निसार खान के पुत्र सहजान खान पर मारपीट का आरोप लगाया। वाजिद खान का यह भी दावा है कि घटना के दौरान मस्जिद परिसर स्थित उनके कमरे से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग चार लाख रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई। उनका कहना है कि वे पिछले 40 वर्षों से मस्जिद की जमीन की मालगुजारी जमा करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद वक्फ बोर्ड और कल्याण विभाग की मौजूदगी में नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार सौंपा गया था, जिसका कुछ लोग लगातार विरोध कर रहे हैं।

 

वहीं, मस्जिद के इमाम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि नमाज के बाद उन्होंने केवल लोगों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था का पालन करने की अपील की थी। उन्होंने किसी को उकसाने के आरोप को पूरी तरह निराधार बताया।

 

धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडे ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 1 अप्रैल को 11 सदस्यीय नई कमेटी को मस्जिद का प्रभार सौंपा गया था। शुक्रवार की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता: नीतीश कुमार

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    रांची में 7 सितंबर को महाधरना की तैयारी, नाला में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक

    जामताड़ा: आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित महाधरना एवं धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में विधानसभा स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *