बोकारो में एसीबी का बड़ा एक्शन, 8 हजार रुपये घूस लेते प्रधान सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में धनबाद स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रखंड प्रधान सहायक गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, मामला 15वें वित्त आयोग की एक योजना के भुगतान से जुड़ा है। आरोप है कि योजना की भुगतान राशि जारी करने के एवज में प्रधान सहायक गुलाम रसूल ने लाभुक से 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लाभुक ने रिश्वत देने के बजाय इसकी शिकायत धनबाद एसीबी से की। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई की योजना बनाई।

 

पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी को 8 हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को अपने साथ धनबाद ले गई।

 

सूत्रों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीबी यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी योजना के भुगतान या अन्य सरकारी कार्यों के बदले अवैध राशि की मांग तो नहीं की थी।

 

इस कार्रवाई के बाद पेटरवार प्रखंड कार्यालय में दिनभर चर्चाओं का माहौल रहा। वहीं, आम लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरकारी योजनाओं में रिश्वतखोरी पर अंकुश लगेगा और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

संवाददाता: चंदन सिंह

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *