गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से 13 वर्षीय बालक गंगा में लापता, नामामि गंगे घाट पर मचा हड़कंप

भागलपुर जिले के सुलतानगंज स्थित नामामि गंगे घाट पर सोमवार को गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान करने आए 13 वर्षीय बालक का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी की खाई में समा गया। देखते ही देखते बालक गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

 

Sponsored Advertisement

लापता बालक की पहचान रमन कुमार के रूप में हुई है, जो अब्जूगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर अठगामा गांव का रहने वाला है। परिजनों के अनुसार वे परिवार के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे थे। स्नान के दौरान जैसे ही रमन पानी में उतरा, उसके पैर के नीचे की मिट्टी खिसक गई और वह गहरे गड्ढे में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ ही क्षणों में पानी में लापता हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल अंचलाधिकारी (सीओ), थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और बालक की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक खोजबीन जारी रही, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

 

परिजनों ने घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि घाट पर गहरे गड्ढे और खतरनाक हिस्सों की कोई स्पष्ट चेतावनी नहीं है। यदि पहले से जानकारी होती तो यह हादसा टाला जा सकता था। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घाट पर मौजूद लोगों में भी शोक का माहौल है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और एसडीआरएफ की टीम गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

 

संवाददाता : रजनीश कुमार, भागलपुर

  • Related Posts

    सहरसा के अगवानपुर हॉर्टिकल्चर में मजदूर की मौत पर हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    सहरसा जिले के अगवानपुर स्थित हॉर्टिकल्चर में मजदूरी करने वाले मिथिलेश पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश…

    गैस को लेकर प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बायोगैस उत्पादन 10 गुना बढ़ाने की तैयारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऊर्जा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय गोबरधन योजना को मंजूरी दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *